सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत देवरिया में
गौरीबाजार में रविवार सुबह टहलने निकले 36 वर्षीय रिंकू पासवान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल को सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू मजदूरी करता था और उसके चार पुत्रियां व एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौद दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग निवासी रिंकू पासवान (36) पुत्र सीताराम रविवार सुबह गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर टहलने निकले थे। खरोह के मझनापुल पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोग ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक मजदूरी करता था।उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


