देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरा युवक, मौत

Mar 05, 2026 08:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बंजरिया बाजार (देवरिया) में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय छोटे लाल यादव की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह नाले में गिर गए। वह चप्पल-जूते की दुकान पर काम करते थे और घर लौट रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिवार में मातम छा गया।

देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरा युवक, मौत

बंजरिया बाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम तरकुलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा के पूर्वी चौराहे के समीप एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक नाले में जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र के मछैला निवासी 32 वर्षीय छोटे लाल यादव पुत्र इंद्रासन यादव पथरदेवा में एक चप्पल-जूते की दुकान पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महुआरी मदरसे के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वह असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नाले से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। छोटे लाल यादव की तीन वर्षीय पुत्री है। उनकी असामयिक मृत्यु से पत्नी प्रियंका देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।