भाजपा के जिला महामंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

भाजपा के जिला महामंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में भाजपा के जिला महामंत्री के भतीजे राहुल मणि की एक पिकअप द्वारा ठोकर मारने से मौत हो गई। वह कोरियर देने जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना की...

Sep 15, 2025 04:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के सोनूघाट के समीप भाजपा के जिला महामंत्री के भतीजे को रविवार की दोपहर पिकअप ने रौंद दिया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांसपार के रहने वाले श्रीनिवास मणि त्रिपाठी भाजपा के जिला महामंत्री हैं। उनके भतीजे राहुल मणि (35) कोरियर कंपनी में कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि वह बाइक से कोरियर देने गए थे। लौटते समय सोनूघाट के समीप पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिससे वह बाइक लेकर गिर गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच पिकअप का पहिया उनके शरीर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसा होने के बाद पिकअप चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। हालांकि आगे जाकर पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया। हादसा होने की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, कोतवाल विनोद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जबकि महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अजय सिंह, संजय पांडेय, डा.अभय द्विवेदी, अभय तिवारी, नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता समेत अन्य नेता पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम पर जमा हो गई सैकड़ों की भीड़ भाजपा के जिला महामंत्री के भतीजे की मौत की खबर थोड़े ही देर में फैल गयी। पोस्टमार्टम चौराहे पर कुछ ही देर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। लोग पोस्टमार्टम होने तक वहां जमे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पं गिरीश चन्द्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, अभय नाथ तिवारी, नीरज शाही सहित तमाम लोग मेडिकल कॉलेज से लेकर पोस्टमार्टम तक डटे रहे। पूर्व विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी मणि, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, अजय उपाध्याय, अजय कुमार दूबे, विजय प्रताप मणि त्रिपाठी डब्लू, संजय राव, राजेश कुमार मिश्र, अरविन्द कुमार पाण्डेय बबुना, दिवाकर मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार शुक्ल, विजय पंडित, सुभाष तिवारी, गोविन्द चौरसिया, संतोष मिश्र, अनिल गुप्त, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विकास मणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग जमे रहे। मां लंबी उम्र के लिए थी व्रत, अचानक बेटे की मौत की मिली सूचना जानकी मणि त्रिपाठी के तीन बेटों में सबसे बड़े राहुल मणि थे। वह काफी मेहनती थी। आठ वर्ष पहले उनकी प्रियंका से शादी हुई थी। प्रियंका से एक पांच वर्ष की बेटी सान्हवी है। मां ऊषा देवी बेटों के लंबी उम्र के लिए रविवार को जिउतिया व्रत थीं। सुबह भोजन करने के बाद वह अपने कार्य पर निकले और शाम को जल्द ही आ जाने की बात कह कर गए। दोपहर को अचानक श्रीनिवास मणि त्रिपाठी के मोबाइल पर हादसा होने की सूचना मिली। इसके बाद जब घर इसकी जानकारी पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। मां, पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी और रोते-रोते बेहोश हो जा रहीं थी। यही हाल जानकी मणि का भी था। वह भी बेटे का शव देखते ही फफक पड़े। वहीं श्रीनिवास मणि भी अपने आंखों के आंसू नहीं रोक पा रहे थे। उन्हें रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आती थीं।