Deoria News: चाचा के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत
Deoria News: गौरीबाजार, देवरिया में एक किशोर देव प्रजापति की रविवार तड़के एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह अपने चाचा के साथ रिश्तेदारी जा रहा था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन इस घटना से बेहद दुखी हैं।

Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह एक किशोर को गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाला ओवरब्रिज पर ट्रक ने रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा चायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई। गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर निवासी देव प्रजापति (14) पुत्र राधेश्याम प्रजापति रविवार सुबह चाचा घनश्याम प्रजापति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाले के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक अनियंत्रित होने पर पीछे बैठा देव नीचे गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिसे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई।चाचा घनश्याम घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई。
देव प्रजापति अपने दो बहनों में इकलौता भाई था
देव प्रजापति अपने दो बहनों में इकलौता भाई था। चाचा घनश्याम के साथ बाइक से क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी के धर्मनाथ के घर पचई लेकर जा रहे थे। इसीबीच हादसे के शिकार हो गए। भतीजे की मौत पर चाचा मौके पर फुट फुट कर रोने लगा।


