Deoria News: इनवर्टर की बैटरी साफ करते समय करंट की चपेट में आने से आचार्य की मौत

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: तरकुलवा (देवरिया) में, 24 वर्षीय आचार्य उत्कर्ष तिवारी इनवर्टर की बैटरी की सफाई करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में शोक की लहर है और पुलिस ने जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Deoria News: इनवर्टर की बैटरी साफ करते समय करंट की चपेट में आने से आचार्य की मौत

Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। घर में इनवर्टर की बैटरी की साफ-सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से आचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के तवकलपुर गांव निवासी उत्कर्ष तिवारी (24) पुत्र घनश्याम तिवारी गोरखपुर स्थित एक विष्णु मंदिर में आचार्य का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, वह दो दिन पहले रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गांव स्थित घर आए थे। मंगलवार को वह घर में लगे इनवर्टर की बैटरी की साफ-सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मां सरोज देवी और छोटे भाई गगन तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत की जानकारी मिली है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। यदि तहरीर मिलती है तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: इनवर्टर की बैटरी साफ करते समय करंट की चपेट में आने से आचार्य की मौत