मुख्य बाजार में भारी ट्रकों से रोज लग रहा है जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - - अतिक्रमण करने के चलते मुख्य सड़क 10 फुट सिकुड़ाकस्बे की मुख्य सड़क पर रोज सुबह भारी ट्रक से लगने वाले जाम से आम आदमी परेशान हो गया है। शनिवार की सुब

मुख्य बाजार में भारी ट्रकों से रोज लग रहा है जाम

लार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे की मुख्य सड़क पर रोज सुबह भारी ट्रक से लगने वाले जाम से आम आदमी परेशान हो गया है। शनिवार की सुबह दस बजे कस्बे के मुख्य मार्ग के सब्जी मंडी गेट पर ट्रांसपोर्ट ट्रक से मॉल उतरने से एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इससे एक घंटे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम से मार्केट में वाहनों की लंबी कतारें लग गई सब्जी मंडी से मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण के चलते सकरी हो गयी है। अधिकांश दुकानों के बाहर सामान रखकर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़क दोनों तरफ से सकरी हो गई है। शनिवार को चनुकी मोड़ से गांधी मार्केट तक जाम लगा रहा। राहगीर करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। कुछ राहगीरों के सोशल मीडिया पर सूचना के बाद भी कोई पुलिस कर्मी जाम को ख़त्म कराने की कोशिश नहीं की। अक्सर मुख्य बाजार, सराफा रोड, युसूफ रोड, मठ रोड में जाम लगता रहता है। लोगों को अपने दफ्तर, ऑफिस जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि पुलिस मुस्तैद रहती है। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी जायेगी।

नो एंट्री में ट्रकों की एंट्री

Voice of UP

लार बाजार में दिन में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक के आदेश को ठेंगा दिखाकर ट्रक वाले मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ा कर घंटों बेखौफ अपना अपना मॉल उतारते हैं। दिन में नो एंट्री के समय में 10 से 15 गाड़ियों को मुख्य मार्केट में प्रवेश करा दी जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।