Deoria News: ओवरब्रिज पर टूटा दो ट्रकों का एक्सल, लगा रहा जाम

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: सलेमपुर के ओवरब्रिज पर गुरुवार को दो ट्रकों के एक्सल अचानक टूट गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। सोहनाग मोड़ से हरैया तिराहे तक जाम लग गया। ट्रक चालकों का कहना है कि बीच में लगे डिवाइडर के कारण ट्रकों को चढ़ाई पर समस्या का सामना करना पड़ता है।

Deoria News: ओवरब्रिज पर टूटा दो ट्रकों का एक्सल, लगा रहा जाम

Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के ओवरब्रिज पर गुरुवार को चढ़ाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रकों के एक्सल अचानक टूट गए। इससे ओवरब्रिज के एक लेन में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सोहनाग मोड़ से लेकर हरैया तिराहे तक भीषण जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग और बीच में लगे डिवाइडर के कारण भारी वाहनों का मोशन प्रभावित हो रहा है। ट्रक चालकों का कहना है कि सोहनाग मोड़ की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बीच में लगे डिवाइडर के कारण ट्रक की रफ्तार अचानक कम हो जाती है और भारी लोड होने के कारण चढ़ाई पर ट्रक को गति देने में एक्सल पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे उसके टूटने की आशंका बढ़ जाती है।

गुरुवार सुबह ओवरब्रिज पर चढ़ाई के समय दो अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रकों के एक्सल टूट गया। जिसके बाद लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: ओवरब्रिज पर टूटा दो ट्रकों का एक्सल, लगा रहा जाम