
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दबकर मौत, मजदूर घायल
Deoria News - खामपार थाना क्षेत्र के बनकटा शंभू गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सुनील की मौत हो गई, जबकि मजदूर सुरेश घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य...
भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के बनकटा शंभू गांव के समीप रविवार को तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। जब कि ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने चालक की मौत की पुष्टि की और घायल मजदूर को इलाज के बाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लाद कर दो मजदूर श्रीरामपुर थाना के हरे राम चौराहा पर गए थे।

ईंट गिरा कर वे खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस रामपुर कारखाना जा रहे थे। भाटपाररानी भटनी मार्ग पर खामपार थाना क्षेत्र के बनकटा शंभू गांव के पास एक मोड़ पर मोड़ते समय ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और गड्ढे में गिर गई । हादसे में ट्रैक्टर चालक सुनील (25) निवासी रांची झारखंड उसमें दब गया और उस पर दूसरा बैठा मजदूर सुरेश (30) पुत्र बंधु निवासी थाना बुधम जिला रांची झारखंड घायल हो गया। गांव के लोग दोनों को निकाल कर 102 एंबुलेंस से दोनों को भाटपाररानी पीएचसी पर लाए। जहां चिकित्सक ने चालक सुनील को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार कर जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना पर पहुंची खामपार पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थाना अध्यक्ष खामपार दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव पीएम में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


