ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाकिसान मेले में पैदावार बढ़ाने के दिए टिप्स

किसान मेले में पैदावार बढ़ाने के दिए टिप्स

देवरिया। निज संवाददाता शनिवार को जिले के सभी विकास खण्डों में किसान कल्याण...

किसान मेले में पैदावार बढ़ाने के दिए टिप्स
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSun, 26 Sep 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

शनिवार को जिले के सभी विकास खण्डों में किसान कल्याण मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पैदावार बढ़ाने, कम लागत में अधिक पैदावार करने तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। स्टाल पर प्रदर्शन के माध्यम से भी किसानों ने जानकारी ली।

पथरदेवा संवाद अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ब्लाक में किसान कल्याण मेले का आयोजन हुआ। इसका उदघाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने फीता काटकर किया। कृषि विभाग के स्टालों पर किसानों को अनुदान पर कृषि उपकरण दिया गया श्रम विभाग के कन्या विवाह सहायता योजना के तहत धनेश प्रसाद, उदयभान को 55-55 हजार तथा विकलांगता-अक्षम योजना में पानमति व विद्यासागर को दो-दो लाख का स्वीकृति पत्र दिया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित और उत्थान के लिएहर ब्लाक में मेले का आयोजन किया है। सीडीओ रवींद्र कुमार ने किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसमें सीएमओ डॉ. आलोक पाण्डेय, बीडीओ आलोक सिंह, अधीक्षक डॉ. एके सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, सीडीपीओ सुषमा दूबे, मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह व उपेंद्र तिवारी मौजूद थे।

रामपुर कारखाना संवाद अनुसार ब्लाक पर किसान मेला का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव शुक्ल ने किया तथा किसानों में मिनी कीट वितरण कियाा। तरकुलवा संवाद अनुसार ब्लाक पर किसान मेला में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार, गन्ना, पशुपालन, खाद्य एवं उर्वरक विभाग, आयुर्वेद आदि विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी। किसानों को भाजपा सहकारिता विभाग के अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश मौर्य ने संबोधित किया। सोनूघाट संवाद अनुसार देवरिया सदर ब्लाक का कृषि मेला एक मैरेज हाल में आयोजित हुआ। सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, सदर प्रमुख पवन कुमार गुप्त उर्फ पिंटू ने स्टालों का निरीक्षण किया। इसमें जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल, बीडीओ केके राय, सहायक विकास अधिकारी कृषि धीरेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, राज मंगल सिंह, नवनाथ मिश्रा, राजेश मिश्रा, मुन्ना राय आदि मौजूद रहे। सलेमपुर संवाद अनुसार गरीब कल्याण/ किसान मेले में गरीबों को मुफ्त गैस दिया गया। इसका उदघाटन विधायक काली प्रसाद ने किया। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने किया। इसमें अमरेश सिंह बबलू, अभिषेक जायसवाल, विनय पांडेय, अजय दुबे वत्स सहित दर्जनो लोग शामिल रहे। लार संवाद अनुसार ब्लाक सभागार में कृषि मेले का आयोजन हुआ। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। एडीएम वित्त वं राजस्व नागेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। बरहज संवाद अनुसार ब्लाक पर गरीब कल्याण मेला में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए थे। इसका निरीक्षण ब्लॉक प्रमुख सीमा पासवान, संजय सिंह एडवोकेट, अल्पसंख्यक अधिकारी राजीव रंजन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभयानन्द तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने किया। भटनी संवाद अनुसार ब्लाक पर किसान मेला का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ल ने किया। इसमें कृषि योजनाओं की जानकारी दी गयी। योगेश प्रजापति, जे पी मिश्र, ब्लाक प्रमुख पति रमाशंकर यादव, बीडीओ नवीन कुमार सिंह, एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद मौजूद रहे। रूद्रपुर संवाद अनुसार राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने मेले मे दो बच्चों को अन्न प्रासन तथा तीन गर्भवती की गोंद भराई किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने में लगी है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख उपा पासवान व संचालन विरेन्द्र पाण्डेय ने किया। इसमें एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार, भाजपा के जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष वैभव सिंह, महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, संगम धर द्विवेदी, केदारनाथ त्रिपाठी, भगवान यादव, जेपी सिंह व तेज प्रताप गुप्ता आदि रहे। बैतालपुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मेले का उदघाटन किया। इसमें सदर विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी शामिल रहे। किसानों को पैदावार बढ़ाने का टिप्स एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी।

भाटपाररानी संवाद के अनुसार विकासखंड परिसर में बीडीओ मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विकास विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण विभाग, उज्जवला गैस परियोजना, पंचायत विभाग की ओर से स्टाल लगाकर गरीबों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में सभी विभागों के पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी अपने.अपने विभागों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि पिछले साढे चार वर्षों से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका सपना था कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। बनकटा ब्लाक में भी गरीब कल्याण मेले का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लाक प्रमुख श्रीमती बिंदा सिंह कुशवाहा एवं खण्ड विकास अधिकारी, अनूप चौबे, सहित भाजपा नेताओं ने मेले का निरीक्षण किया। मेले में कृषि विभाग, पशुपालन , आयुष विभाग, बाल विकास, खाद्य एवं रसद विभाग, गन्ना विकास विभाग एवं निःशुल्क उज्ज्वला योजना द्वारा अपने स्टाल लगाए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें