बोलेरो की ठोकर से भाई-बहन समेत तीन घायल
Deoria News - देवरिया, हिटी। तरकुलवा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे के समीप बोलेरो की ठोकर

देवरिया, हिटी। तरकुलवा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे के समीप बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा दाउद करन यादव (20) पुत्र मुन्ना यादव अपनी बहन निर्जला यादव को छोड़ने के लिए बाइक से सदर रेलवे स्टेशन पर आ रहा था। बाइक पर दोस्त खुशबुद्दीन भी सवार था। अभी यह हनुमानगंज चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक बोलेरो ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए।
लोगों के सहयोग से तीनों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जिसमें से करन यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


