ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियासाढ़े तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

साढ़े तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

देवरिया। निज संवाददाता जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने बुधवार को साढे तीन...

साढ़े तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाThu, 05 Aug 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने बुधवार को साढे तीन किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को दबोचा। भटनी पुलिस ने दो और महुआडीह पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार तस्करों का चालान कर दिया।

भटनी के थानेदार बुधवार को बलुआ अफगान में गश्त कर रहे थे। चौराहे पर दो युवक पुनिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में अर्जुन कुमार पुत्र दिलीप कुमार और छोटू पुत्र सकूल निवासीगण सिसवनिया थाना सलेमपुर बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 2 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया। उधर महुआडीह पुलिस गश्त के दौरान पकड़ी वीरभद्र के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू यादव पुत्र गोरख यादव निवासी सहोदर पट्टी थाना महुआडीह जिला देवरिया बताया। उसके पास झोले से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें