Deoria News: बरियारपुर में एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना
Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड नंबर सात रघुनाथपुर में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बना दिया। नकदी समेत लाखों का सामान चो

Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड नंबर सात रघुनाथपुर में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बना दिया। नकदी समेत लाखों का सामान चोर उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।छोटेलाल मौर्य पुत्र मुखलाल के घर में उनकी पत्नी पूजा कुशवाहा बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। छोटेलाल बाहर रहकर काम करते हैं। रात करीब दो बजे चोर शौचालय के रास्ते घर में घुस गए। आहट होने पर परिजनों को जानकारी हुई, लेकिन तब तक चोर दो पेटी लेकर फरार हो चुके थे। पेटियों में सोने की चेन, दो अंगूठी, करीब 20 हजार रुपये नकद, टीका, नथिया और झुमका समेत अन्य सामान रखा था।
दूसरी घटना विनोद कुशवाहा के घर हुई। उनकी पत्नी और उनके भाई की पत्नी घर पर अकेली रहती हैं, जबकि दोनों भाई बाहर रहकर कमाते हैं। चोर उनके घर से चार पटी उठा ले गए। पेटियां खेत में छोड़ दिए। तीन सोने की चेन, दो पाजेब, मांग टीका, तीन अंगूठी, एक हार व नथिया समेत अन्य जेवरात चोर लेकर गए हैं। नवंबर में बेटी की शादी है। इसलिए सभी तैयारियां की जा रही थीं। रंजीत यादव के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने दीवार तोड़ दी, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और जांच की। साथ ही जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।


