ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरिया2 लाख बता थमा दिया कागज का बंडल, 30 हजार लेकर चंपत

2 लाख बता थमा दिया कागज का बंडल, 30 हजार लेकर चंपत

रामपुर कारखाना। उच्चकों ने एक व्यक्ति से झांसा देकर 30 हजार रुपए उड़ा लिए।...

2 लाख बता थमा दिया कागज का बंडल, 30 हजार लेकर चंपत
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाThu, 29 Jul 2021 05:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर कारखाना। उच्चकों ने एक व्यक्ति से झांसा देकर 30 हजार रुपए उड़ा लिए। जालसाजों ने 2लाख कह कर कागज का बंडल किसान को थमा दिया था। किसान ने मकान निर्माण के लिए सेंट्रल बैंक से रुपए निकाले थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के नोनिया टोली वार्ड निवासी एक व्यक्ति मकान निर्माण करा रहे हैं। बिल्डिंग मटेरियल का सामान खरीदने के लिए उन्होंने कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 30 हजार रुपए निकाले। वह रुपए लेकर घर आ रहे थे। कस्बे में लगे बीएसएनल टावर मोड़ के सामने दो लोग आपस में कहासुनी कर रहे थे। किसान खड़े होकर दोनों की बात सुनने लगे। दोनों आपस में 30 हजार रुपए के लेन देन की बात पर नोकझोंक कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने किसान से 2 लाख रुपए रखा बैग लेने को कहा। युवक ने कहा कि यह पैसा आप रखे रहिए। अभी उससे बात कर आपसे वापस ले लूंगा। झांसे में आकर उसका बैग ले लिए। थोड़ी देर बाद उचक्के ने उनसे 30 हजार रुपए मांगे। उसने कहा कि झगड़ा कर रहे व्यक्ति को चौराहे पर पहुंचा कर वापस लौट रहे हैं। इसके बाद कुछ अधिक पैसा लेकर आप मेरे 2 लाख बैंक में जमा करा दीजिएगा। यह कह कर दोनों किसान से 30 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। इंतजार करने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटे तो किसान परेशान होकर घर पहुंचे। बैंग खोलकर देखा तो उसमें रुपए की जगह कागज के बंडल थे। वह तत्काल थाने पहुंचे और मामले की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। बैंक से सीसी फुटेज मांगा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें