Deoria News: फोरलेन के किनारे सीवान में मिला युवक की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर नगर थानांतर्गत संसारपुर-फुटहिया के किनारे स्थित सीवान में

Deoria News: फोरलेन के किनारे सीवान में मिला युवक की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी

Deoria News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर नगर थानांतर्गत संसारपुर-फुटहिया के किनारे स्थित सीवान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी सतेन्द्र (36) के रूप में की। एसएचओ रामप्रसाद यादव ने बताया कि पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नगर थाने के महरीपुर निवासी मृतक सत्येन्द्र, वर्तमान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गनेशपुर थाना वाल्टरगंज में रह रहा था।

शुक्रवार की सुबह उसका शव नगर थानाक्षेत्र में मिला। वह केसे संसारपुर-फुटहिया के सीवान में पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: फोरलेन के किनारे सीवान में मिला युवक की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी