टीजीटी परीक्षा के दोनों पालियों में 2890 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Deoria News - देवरिया में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) की परीक्षा 11 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा में आयोजित की गई। दो पालियों में 5174 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2890 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य था, लेकिन नागरिक शास्त्र के प्रश्नों में कठिनाई आई। उपस्थिति दर लगभग 64 प्रतिशत रही।

देवरिया, निज संवाददाता। कड़ी सुरक्षा एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) की परीक्षा शनिवार को हुई। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 2890 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 5174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है, सामान्य अध्यन के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान जरूर किए हैं। जिले में शनिवार को दो पालियों में टीजीटी की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का प्रथम पॉली सुबह 9 से 11 बजे तक जिले के 11 परीक्षा केन्द्र पर आयोजित हुआ, पहले पाली में सामान्य अध्ययन व सामाजिक विषय की परीक्षा हुई।
जिसमें 4608 अभ्यर्थियों की जगह 1649 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 2959 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जिले के नौ परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित कराई गई, जिसमें सामान्य अध्ययन व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली के परीक्षा में 3456 अभ्यर्थियों की जगह 1241 ने परीक्षा नहीं दी, जबकि 2215 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति करीब 64 फीसदी रही। केन्द्रों में प्रवेश के लिए प्रथम पाली में सुबह सात बजे से एवं दूसरी पाली में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी एक बजे से लाइन में लग गए। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक जांच एवं उनके पहचान पत्र का पड़ताल किया गया और उनकी चेकिंग करने के साथ ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ, प्रश्नों को हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई है। जीएस के प्रश्नों थोड़ा उलझाया जरूर था, लेकिन उन प्रश्नों को भी साल्व कर लिया गया है। पेपर अच्छा हुआ है, लेकिन नागरिक शास्त्र के प्रश्न कठीन थे। नागरिक शास्त्र के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा है। - श्वेता त्रिपाठी, गोरखपुर। परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हुई है, पेपर बहुत ही नार्मल था। सभी प्रश्नों को समयसीमा के भीतर ही आसानी से हल कर लिया गया है। - अतुल त्रिपाठी, कुशीनगर। मेरा यह पहला पेपर था, बहुत अच्छा हुआ है, पढ़े हुए ही प्रश्नों को परीक्षा पूछे गए थे। किसी भी प्रश्न को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। - रिंकी निगम, गोरखपुर। पूछे गए प्रश्नों को हल करने के लिए पर्याप्त समय था, जो तैयारी की गई थी। वहीं प्रश्न आए थे जिसके कारण कोई खास परेशानी नहीं हुई है। - अन्नू गौतम, गोरखपुर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



