Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTeen Son Takes Father to Police Station After Being Scolded Shocking Incident in Deoria
पिता ने डांटा तो तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गया किशोर

पिता ने डांटा तो तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गया किशोर

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया जिले में एक किशोर ने अपने पिता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, क्योंकि पिता ने उसे डांटा था। पिता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटा मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में, पिता ने उसके पैरों में गिरकर माफी मांगी और तब जाकर बेटा मान गया। यह घटना वहां मौजूद लोगों के लिए चौंकाने वाली थी।

Dec 20, 2025 09:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सदर कोतवाली में शुक्रवार को एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई। पिता ने डांटा तो किशोर बेटा उनके विरुद्ध तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गया। इकलौते बेटे के सामने पिता एक घंटे तक गिड़गिड़ता रहा। यही नहीं, पिता को उसके पैरों में गिर कर माफी मांगनी पड़ी। यह घटना देख लोग अवाक रह गए। कोतवाली में डेढ़ घंटे तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। देवरिया शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला किशोर कक्षा 11 में पढ़ता है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को कुछ युवकों के सामने डांट दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह बात बेटे को इतनी बुरी लग गई और वह कोतवाली पहुंच गया। पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। कोतवाली पुलिस जांच शुरू की और पिता को तलब कर लिया। पिता ने पूरी बात बताई और बेटे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। वह पिता पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। वह बार-बार अपने मामा को कोतवाली बुलाने की भी मांग करता रहा। अंत में पिता बेटे के पैरों पर गिर पड़ा और माफी मांगी। उसके बाद बेटा माना और पिता के साथ जाने को तैयार हुआ। यह देख पुलिसकर्मियों के साथ ही वहां मौजूद लोग भी असहज दिखे।