पढ़ाई के लिए डांटने पर घर छोड़ा था किशोर, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Deoria News - देवरिया जिले के गौरीबाजार में पूर्वी रेलवे ढाले के समीप शनिवार को 17 वर्षीय किशोर दीपक भारती का शव मिला। किशोर ने पढ़ाई के लिए मां द्वारा डांटे जाने पर 10 दिन पहले घर छोड़ दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि परिवार उसकी तलाश कर रहा था।
गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार में पूर्वी रेलवे ढाले के समीप शनिवार को एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर का सिर और धड़ अलग हो गया था। बताया जाता है पढ़ाई के लिए मां ने 10 दिन पहले डांटने पर घर छोड़ दिया था। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के पूर्वी रेलवे ढाले के समीप शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर किशोर के दो दुकड़ों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान रुद्रपुर कोतवाली निवासी दीपक भारती (17) पुत्र रामानंद के रुप में हुई।
रेलवे पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पढ़ाई के लिए मां के डांटने पर 8 अप्रैल को घर से निकल गया था। मां रजावती के तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज किया था। उसी दिन से परिवार के लोग किशोर को खोज रहे थे, इसी बीच गौरीबाजार में शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


