जनगणना ड्यूटी की विसंगतियों को लेकर प्रतिनिधिमण्डल ने सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंडशिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी आवंटन में समस्याओं को उजागर किया। संघ ने मांग की कि गंभीर बीमार, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को ड्यूटी से मुक्त किया जाए और सभी शिक्षकों की ड्यूटी एक साथ न लगाई जाए।

जनगणना ड्यूटी की विसंगतियों को लेकर प्रतिनिधिमण्डल ने सौंपा ज्ञापन

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष नित्यानंद यादव व ऋषिकेश जायसवाल के नेतृत्व में खंडशिक्षाधिकारी देवरिया सदर देवमुनि वर्मा को ज्ञापन देकर जनगणना में लगाए गए कार्मिकों के मूलभूत समस्याओं व ड्यूटी की विसंगतियों से अवगत कराया। नित्यानंद यादव ने कहा कि प्रगणक व सुपरवाइजर ड्यूटी निर्धारण में नियमावली के तहत ग्रेड पे के अनुसार कार्य आवंटन किया जाय,गंभीर रूप से बीमार, दिव्यांग व प्रेग्नेंट महिला पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए ड्यूटी से मुक्त किया जाय। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय के सभी शिक्षकों की ड्यूटी एकसाथ न लगायी जाय तथा यथासंभव कार्मिकों की ड्यूटी उनके सेवित ग्रामपंचायत व वार्ड में ही लगाया जाय जिससे कि यह कार्य ब्यावहारिक व सुगम हो सके ।

ऋषिकेश जायसवाल ने कहा कि जनगणना में लगे सभी शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिया जाय तथा पति-पत्नी दोनो की जनगणना में ड्यूटी लगने पर एक कार्मिक को इससे मुक्त रखा जाय । जिला मीडिया प्रभारी संदीप द्विवेदी ने कहा कि जनगणना के कार्य मे लगे सभी विभागों को आपसी सामंजस्य बनाकर व कर्मचारियों के मूलभूत समस्याओं को हल करके ही संपादित किया जा सकता है। कार्य आवंटन से पूर्व आपत्तियां लेकर बेसिक शिक्षा के पटल सहायक से समन्वय बनाकर व आपत्तियों का निस्तारण करने के उपरांत ही ड्यूटी लगाई जाय ।खंडशिक्षाधिकारी महोदय ने उक्त प्रकरण पर गंभीरता से विचार हेतु सहमति जताया व तत्काल उच्चस्थ अधिकारियों को अवगत भी कराया । उक्त अवसर पर रामसिंगार यादव,शिवचंद प्रजापति, रमाकांत यादव,अलाउद्दीन,रमेश प्रताप यादव,अभिषेक त्रिपाठी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।