टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन को बनी रणनीति

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक हुई, जिसमें आरटीई एक्ट 2009 के तहत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया गया। 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा, और 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। मार्च में दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन की योजना है।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन को बनी रणनीति

देवरिया, निज संवाददाता। टीचर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के नेतृत्व में सोमवार को सदर बीआरसी पर सभी मान्यता प्राप्त संघो के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें आरटीई एक्ट 2009 को लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिलामंत्री आनन्द प्रकाश यादव ने कहा कि 23 से 25 फरवरी तक टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर आवाज बुलंद की जाएगी। वहीं 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। यदि उसके बाद भी शिक्षक हित में टीईटी अनिवार्यता पर कोई न्यायोचित कदम नहीं उठाया जाता है तो मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन किया जाएगा।

बैठक का संचालन ऋषिकेश जायसवाल ने किया। इस दौरान नित्यानन्द यादव, बालेन्दू मिश्रा, संतोष मिश्रा, संदीप कुमार द्विवेदी, नीलम सिंह, संध्या यादव, शिखा जायसवाल, ऋतु आर्या, प्रियंका मिश्रा, बबिता, राजेश्वरी सिंह, शगुफ्ता, रीता यादव, हर्षिका मिश्रा, रामसिंगार यादव, शिवचन्द प्रजापति, सोनम यादव,रमेश प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।