Teachers Day Celebrated at Saryu Vidyapeeth in Deoria on Radhakrishnan s Birthday सम्मानित किए गए उत्कृष्ट कार्यं करने वाले शिक्षक, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTeachers Day Celebrated at Saryu Vidyapeeth in Deoria on Radhakrishnan s Birthday

सम्मानित किए गए उत्कृष्ट कार्यं करने वाले शिक्षक

Deoria News - बरहज में सरयू विद्यापीठ में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रमेश तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें रमेश दुबे, रामाजी तिवारी, और अन्य शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद इण्टर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 7 Sep 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
सम्मानित किए गए उत्कृष्ट कार्यं करने वाले शिक्षक

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन नगर स्थित सरयू विद्यापीठ में प्रधानाचार्य रमेश तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों रमेश दुबे, रामाजी तिवारी, मुकुल उपाध्याय, शारदानंद गुप्त, जान्हवी वर्मा, सावित्री चौहान, ममता साहनी, रीतु विश्वकर्मा, रोशनी कनौजिया, शाहबाज राइन को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय जयनगर नम्बर दो में शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष जयनारायण तिवारी प्रिंस ने कहा कि डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन अपना अधिकांश जीवन भारतीय शिक्षा और भारतीय दर्शन को समृद्ध बनाने में समर्पित कर दिया। वह देशभक्त और महान राजनीतिज्ञ थे। अर्चना त्रिपाठी, आशा यादव, आशा देवी, मंजू देवी, रसोइया माला देवी, मीना देवी, सरिता देवी उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज करायल शुक्ल मे प्रबन्धक सिंहासन यादव ने मां सरस्वती और डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। प्रधानाचार्य शिरोमणि यादव, डी एन सिंह, संजय यादव, उपेंद्र श्रीवास्तव, मनबोध शर्मा,रेनू, पूनम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।