Teacher s Day Celebrated with Enthusiasm at St Xavier s School समाज के शिल्पी हैं शिक्षक : रितेश चंद्रा, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTeacher s Day Celebrated with Enthusiasm at St Xavier s School

समाज के शिल्पी हैं शिक्षक : रितेश चंद्रा

Deoria News - भाटपाररानी के सेंटजेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक रितेश चंद्रा ने किया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, संगीत और लघु नाटिका प्रस्तुत की। महान...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 6 Sep 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
समाज के शिल्पी हैं शिक्षक :  रितेश चंद्रा

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कस्बा के सेंटजेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक रितेश चंद्रा व शैक्षणिक प्रशासिका शीना चंद्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। स्कूल निदेशक रितेश चंद्रा ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पी होते हैं, उनके अथक प्रयास से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। राष्ट्र निर्माण और विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं व 12वीं के छात्रों ने बोर्ड सजावट प्रतियोगिता आयोजित कर महान शिक्षाविद एवं प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, संगीत व लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमित मिश्रा, अविनाश कुमार, चंदन मिश्रा, गणेश शर्मा, मुकुंद श्रीवास्तव, शिवम चतुर्वेदी, आलोक मलिक, आकांक्षा पांडेय, कृष्ण रंजन, इनोज, प्रदीप, आरिफ अली समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।