बीएसए कार्यालय के रिक्त पटल पर लिपिकों की हुई तैनाती

Mar 12, 2026 09:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के खुदकुशी प्रकरण में निलंबित हुए लिपिक व

बीएसए कार्यालय के रिक्त पटल पर लिपिकों की हुई तैनाती

देवरिया, निज संवाददाता शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के खुदकुशी प्रकरण में निलंबित हुए लिपिक व प्रधान सहायक के पटल पर कार्यालय के एक वरिष्ठ लिपिक व एक सहायक की तैनाती कर दी गई है। लिपिक के निलंबन के बाद से बीएसए कार्यालय में यह पटल खाली चल रहा था। जिससे पटल पर कार्य प्रभावित हो रहा था, ऐसे में वरिष्ठ लिपिक के तैनाती से अब रूके हुए कार्य में तेजी आ जाएगी।कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह जिले के गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे।

20 फरवरी की रात उन्होने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइट नोट व वीडियो भी जारी किया था।मामले में केस दर्ज होने के बाद डीएम ने लिपिक संजीव सिंह को निलंबित कर दिया था। वहीं जांच में दोषी मिलीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को 27 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद शासन स्तर की समिति द्वारा जांच में यह सामने आया कि लिपिक संजीव सिंह जिस पटल पर कार्यरत था, उस पटल की जिम्मेदारी उससे पहले प्रधान सहासक तनुज श्रीवास्तव के पास थी। उस दौरान तनुज ने फाइल को निस्तारण के लिए प्रस्तुत नहीं किया, उसने इसमें लापरवाही बरती थी। जिसके कारण तनुज को 7 मार्च की शाम को बेसिक शिक्षा सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने निलंबित कर दिया।इसके बाद से यह दोनों पटल खाली चल रहे थे, जिससे इन पटल पर कार्य प्रभावित हो रहा था। बुधवार की शाम को प्रभारी बीएसए अनिल कुमार सिंह ने रिक्त पटल पर वरिष्ठ लिपिक स्वदेश श्रीवास्तव एवं दूसरे रिक्त पद पर एक अन्य लिपिक की तैनात कर दी है।बोले प्रभारी बीएसएनिलंबन के बाद से रिक्त दो पटल रिक्त चल रहे थे, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था। इन पटल पर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक स्वदेश श्रीवास्तव एवं दूसरे पटल पर एक अन्य लिपिक की तैनाती कर दी गई है।- अनिल कुमार सिंह, प्रभारी बीएसए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।