Deoria News: व्यापारियों ने उठाई लो-वोल्टेज और अतिक्रमण की समस्या
Deoria News: तरकुलवा नगर पंचायत सभागार में अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कम वोल्टेज, वेंडिंग जोन की व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्याएं उठाई गईं। व्यापारियों ने कहा कि इनसे कारोबार प्रभावित होता है और समाधान की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने सुझावों पर चर्चा कर नगर की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया।

Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत तरकुलवा के सभागार में बुधवार को अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया।बैठक में व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या, वेंडिंग जोन की व्यवस्था और अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण व्यापारिक गतिविधियों के संचालन में परेशानी होती है। व्यापारियों ने समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए नगर में व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों की ओर से रखे गए मुद्दों और सुझावों पर चर्चा की।
साथ ही नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृजबिहारी गुप्ता, नायक बाबा विजय मद्धेशिया, मुन्ना कुशवाहा सहित अन्य व्यापारी और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।


