Deoria News: सचिव के निलंबन के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: तरकुलवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों ने बैतालपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू यादव के निलंबन के विरोध में बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई को बिना जांच और एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच तथा निलंबन वापस लेकर बहाली की मांग की। सचिवों ने खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

Deoria News: सचिव के निलंबन के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू यादव के निलंबन के विरोध में बुधवार को तरकुलवा ब्लॉक के सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने निलंबन की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने और सोनू यादव की बहाली की मांग की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।तरकुलवा ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ बिना जांच कराए ही निलंबन की कार्रवाई कर दी गई, जो एकतरफा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

जांच में दोषी पाए जाने पर ही नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोनू यादव का निलंबन वापस लेकर उन्हें बहाल नहीं किया गया तो सचिव कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सतीश कुमार, संजय कुमार यादव, अजीत कुमार, सुनील कुमार पासवान, प्रवीण कुमार राय, शीलू साहनी, अनुप्रिया, हरिओम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: सचिव के निलंबन के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन