अगेती बुआई व जीरो टिलेज तकनीक से गेहूं उत्पादन में बढ़ोतरी

Apr 06, 2026 09:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - पूर्वी उत्तर प्रदेश के भाटपाररानी में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने धान की सीधी बुवाई और गेहूं की उन्नत प्रजातियों की बुवाई के बारे में जानकारी दी। किसानों ने बताया कि इससे उत्पादन लागत में कमी आई है और उपज में वृद्धि हुई है।

अगेती बुआई व जीरो टिलेज तकनीक से गेहूं उत्पादन में बढ़ोतरी

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पूर्वी उत्तर प्रदेश में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए रविवार को जिले के ग्राम लबकनी में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (आइसार्क), वाराणसी, कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मांधाता सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि इरी के डॉ. अजय पुंडीर ने समेकित खरपतवार प्रबंधन के महत्व को बताया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. कमलेश मीना ने सिंचाई प्रबंधन के बेहतर तरीकों से किसानों को अवगत कराया।इस

दौरान बताया गया कि किसानों के खेतों में धान की सीधी बुवाई के बाद गेहूं की उन्नत प्रजातियां DBW 187, DBW 303 एवं HD 3406 की बुवाई कराई गई। लगभग 17 हेक्टेयर क्षेत्र में 19 किसानों के यहां नवंबर के प्रथम सप्ताह में अगेती बुवाई की गई थी। इसका परिणाम यह रहा कि गेहूं की खेती में श्रम और समय की बचत के साथ-साथ उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।फसल के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए सार्वजनिक कटाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें औसत उपज 5.9 टन प्रति हेक्टेयर पाई गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि धान की सीधी बुवाई और गेहूं की शून्य जुताई (जीरो टिलेज) तकनीक से खेती करने पर लागत में कमी आती है और समय की भी बचत होती है।प्रगतिशील किसान मोहन पाठक ने बताया कि इरी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से फसल का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जिससे गांव के किसान संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से उत्पादन लागत कम हुई है और अब अधिक किसान समय से गेहूं की सीधी बुवाई करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इस अवसर पर इरी के वैज्ञानिक जन्मय जय, संजय यादव, ऋषभ शर्मा, उदय सिंह सहित किसान मोहन पाठक, आध्या पाण्डेय, गंगेश पाठक, सुनील गोंड, अजय राय, विजेंदर राय, सुदामा, अशोक तिवारी, चंद्रभान यादव, वेदप्रकाश राय, ममता देवी समेत अनेक किसान उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।