रहस्यमयी हालात में पांच बकरियों की मौत, हत्या की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव में एक हैरान करने वाली घटना में पांच बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित महिला बदरुन निशा ने अपने रिश्तेदारों पर साजिश का संदेह जताया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

रहस्यमयी हालात में पांच बकरियों की मौत, हत्या की आशंका

बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव में सोमवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल पाई गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कौलाचक गांव निवासी बदरुन निशा,पत्नी यूनुस खान, की माली हालत ठीक नहीं है वह अपनी दो बेटियों के साथ बकरियां पालकर जीविका चलाती हैं। उनके पास कुल छह बकरियां थीं। सोमवार रात रोज की तरह उन्होंने सभी बकरियों को खिला-पिला कर पास के शेड में बांध दिया और बगल के कमरे में सोने चली गईं।मंगलवार

सुबह जब वह बकरियों को खोलने पहुंचीं तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पांच बकरियां खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल थी। यह भयावह दृश्य देखकर बदरुन निशा बेहोश हो गईं और रोने लगीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मृत बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।पीड़िता ने अपने कुछ पाटीदारों और एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए साजिश की आशंका व्यक्त की है। वहीं तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।