संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत
Deoria News - गौतम बुद्ध नगर के चौकीदार कल्पनाथ यादव (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के अनुसार, दोपहर में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें भलुअनी पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर देवरिया मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में शोक की लहर है।

भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के गौतम बुद्ध नगर निवासी चौकीदार कल्पनाथ यादव (50) पुत्र दहारी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक दोपहर में लगभग 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।हालत गम्भीर होने पर उन्हें पीएचसी भलुअनी ले गए। जहां चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पत्नी फूलमती और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र और दो पुत्री है। बड़ा लड़का विदेश में रहता है।
छोटा वाला घर रहता है खेती बाड़ी में हाथ बटाता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


