
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Deoria News - महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय की रहने वाली एक विवाहिता की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की
महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय की रहने वाली एक विवाहिता की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मदनपुर के देवकली जयराम के रहने वाली कंचन की शादी 2020 में सलेमपुर कोतवाली के सिसपा पांडेय के रहने वाले विपुल कुशवाहा के साथ हुई थी। कंचन का एक ढाई वर्ष का बेटा व एक चार वर्ष की बेटी है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह कंचन अपने कमरे में फंदे से लअक रही थी।

उसे नीचे उतार कर सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां कलकी देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। पति का कहना है कि उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका उपचार चल रहा था। उसने फंदा लगाकर जान दी है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




