संदिग्ध परिस्थितियों में पोकलेन चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mar 09, 2026 09:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - तरकुलवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पोकलेन चालक आकाश मद्धेशिया का शव बिस्तर पर मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया। वह होली पर घर आया था और रात को भोजन के लिए जगाए जाने पर मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में पोकलेन चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

तरकुलवा(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। संदिग्ध परिस्थितियों में एक पोकलेन चालक का शव बिस्तर पर मिलने से सनसनी फैल गई। इसी बीच किसी ने तरकुलवा पुलिस को सूचना दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस चालक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी है। परिजनों ने चालक की हत्या का आरोप लगाया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चट्टी मोड़ निवासी आकाश मद्धेशिया (22) पुत्र सीताराम पुणे में रहकर पोकलेन चलाता था। होली में छुट्टी मिलने पर वह घर आया था । रविवार को अपने रिश्तेदारों के साथ तरकुलहा देवी दर्शन करने गया जहां से वह शाम 5:00 बजे लौट आया।

इसी बीच वह अपने बिस्तर पर सो गया। रात करीब 8:00 बजे घर के लोग उसको भोजन करने के लिए जगाने गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा था उसके बगल में एक छोटी सी रस्सी पड़ी थी तथा गले पर कुछ निशान थे । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। माँ इंदू देवी समेत परिवार वालों का रो - रो कर बुरा हाल है।थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।