Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Deoria News: बरियारपुर थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में 23 वर्षीय विवाहिता रीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है।

Deoria News: बरियारपुर। हिन्दुस्तान संवाद बरियारपुर थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रावतपार गांव निवासी रीता देवी (23) पत्नी जितेंद्र कनौजिया की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार की सुबह रीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


