नए वार्डों के 13,419 भवनों पर अधिरोपित किया जाएगा कर

Dec 22, 2025 09:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया नगर पालिका परिषद ने नए आठ वार्डों में भवनों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। लोजिकुफ टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 13,419 भवनों को चिन्हित किया गया है। वर्ष 2027-28 से आवासीय भवनों पर कर अधिरोपित किया जाएगा। पुराने वार्डों में भी सर्वे कार्य जारी है।

नए वार्डों के 13,419 भवनों पर अधिरोपित किया जाएगा कर

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया में शामिल किए गए नए आठ वार्डों में व्यवसायिक व आवासीय भवनों पर कर अधिरोपित करने के लिए भवनों का सर्वे कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अभी तक किए गए सर्वे में सर्वे कार्य कर रही लोजिकुफ टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा 13,419 भवनों को चिन्हित किया गया है। इन भवनों का कम्पनी ने सर्वे नंबर जनरेट कर दी है। वर्ष 2027- 28 से आवासीय भवनों पर पालिका द्वारा कर अधिरोपित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्डं हैं, जिसमें 25 पुराने वार्ड हैं। जबकि आठ नए वार्डों को 2022-23 में शामिल किया गया है।

पुराने वार्डों में 22 हजार भवनों पर जलकर व गृहकर अधिरोपित किया जा सका है। जबकि नए वार्डों के भवनों पर अभी कर अधिरोपित नहीं किया गया है। नए वार्डों के आवासीय व व्यवसायिक भवनों पर कर अधिरोपित करने के लिए पालिका द्वारा लोजिकुफ टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से भवनों का सर्वे कराया जा रहा है। यह कम्पनी भवनों का सर्वे करने के साथ ही भवनों का तीन तरफ से फोटों खिंचकर उसे नगर पालिका के वेबसाइट पर अपलोड कर रही है एवं भवन स्वामी का नाम, मोबाइल नम्बर भी अपलोड कर रही है। इसके साथ भवनों को एक सर्वे नम्बर जनरेट कर रही है। जिन नए वार्डों में सर्वे कार्य किया जा रहा है उसमें वार्ड नं. 1 रघवापुर, वार्ड नं. 2 मां नगरवां भगवती धूस, वार्ड नं. 3 मेहड़ा, वार्ड नं. 4 कठिनहिया / कतरारी , वार्ड नं. 7 देवरिया खास (पश्चिमी), वार्ड नं. 9 पिड़रा, वार्ड नं. 15 सोन्दा एवं वार्ड नं. 17 पगरा उर्फ परसिया शामिल हैं। इनमें वार्ड नं. 15 सोंदा एवं वार्ड नं. 3 मेहड़ा को छोड़कर लगभग सभी वार्डों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। हालांकि कई वार्डों में कम्पनी द्वारा भवनों का सर्वे करने के दौरान लोग संबंधित कागजात दिखानें में संकोच कर रहे हैं, जिससे कम्पनी के कर्मचारियों को काफी दिक्कत भी हो रही है। किस वार्ड में हैं कितने भवन वार्ड नं. 1 रघवापुर 1511 वार्ड नं. 2 मां नगरवां भगवती धूस 1558 वार्ड नं. 3 मेहड़ा 2594 वार्ड नं. 4 कठिनहिया / कतरारी 1560 वार्ड नं. 7 देवरिया खास (पश्चिमी) 1473 वार्ड नं. 9 पिड़रा 1714 वार्ड नं. 15 सोन्दा 2366 वार्ड नं. 17 पगरा उर्फ परसिया 712 जीपीएस मैप पर अपलोड हुआ है भवनों का डेटा वार्डों में कर अधिरोपित करने के भवनों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे करने के दौरान संबंधित भवनों का मकान नम्बर, भवन स्वामी का नाम एवं मोबाइल नम्बर जीपीएस मैप पर अपलोड किया जा रहा है। मैप पर भवन स्वामी का नाम, मोबाइल नम्बर या मकान नम्बर डालने पर उसके भवन तक जाने के लिए मैप के माध्यम से रास्ते की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, जिससे भवन ढूंढने में आसानी होगी। पुराने वार्डों के भवनों का भी हो रहा है सर्वे कार्य नए वार्डों के अलावा कम्पनी द्वारा पुराने वार्डों के भवनों का भी सर्वे कार्य किया जा रहा है। कम्पनी शहर के वार्ड नं. 5 भटवलिया, वार्ड नं. 11 चकियवां एवं वार्ड नं. 16 आजाद नगर में सर्वे कार्य शुरू कर दी है, जल्द ही अन्य वार्डों में भी कम्पनी द्वारा भवनों का सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।