सीसीटीवी कैमरों से होगी गौशालाओं की निगरानी

Feb 16, 2026 08:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया जिले में सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। शासन के निर्देश पर बीडीओ और ईओ को एक सप्ताह में कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे आवारा पशुओं की निगरानी होगी और उनकी देखरेख बेहतर होगी। सीवीओ ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से सभी कैमरों की निगरानी की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरों से होगी गौशालाओं की निगरानी

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सीसीटीवी कैमरों से गौशालाओं की निगरानी होगी। शासन के निर्देश पर सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ तथा शहरी में ईओ को सीसीटीवी लगवाने की जिम्मेदारी है। एक सप्ताह में सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगवाना है। इसकी निगरानी सीवीओ आफिस में बने कन्ट्रोल रूम से की जायेगी। आवारा पशुओं से शहरी लोगों व किसानों को निजात दिलाने को नगर पालिका, नगर पंचायतों व ब्लाकों में गौशालायें खोली गयी हैं। जहां पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के आवारा पशुओं को रखा जाता है। शहरी क्षेत्र के गौशालाओं के रख रखाव की जिम्मेदारी नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्र का खण्ड विकास अधिकारियों को दी गयी है।

जिले में 21 गौशालाओं में कुल 2848 गौवंशीय पशु रह रहे हैं। गौशालाओं में गौवंशीय पशुओं की देखरेख व उनकी निगरानी को शासन स्तर से सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। सीवीओ ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों व बीडीओ को एक सप्ताह में सीसीटीवी कैमरा लगवाने को निर्देशित किया है। सीडीओ व डीडीओ ने गौ शालाओं में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है। सीसीटीवी की निगरानी सीवीओ आफिस में बने कन्ट्रोल से की जायेगी। इसमें जहां कमियां मिलेगी वहां के कर्मियों को निर्देशित किया जायेगा। सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय के ईओ व ब्लाकों के बीडीओ की है। करीब एक दर्जन गौशालाओं में सीसीटीवी लगाया जा चुका है। इसकी निगरानी उनके आफिस में बने कन्ट्रोल रूम से की जायेगी। डा. एसएन प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, देवरिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।