समर कैंप में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कागजों पर उकेरा
देवरिया के राघव नगर में स्कॉलर्स सीनियर सेकेंड्री और किडजी द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न कला गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने कैनवास पेंटिंग, बबल आर्ट और डांस कक्षाओं का आनंद लिया। विद्यालय के निदेशक ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की।
देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राघव नगर स्थित स्कॉलर्स सीनियर सेकेंड्री व किडजी में बच्चों के मानसिक, शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विभिन्न आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कला गतिविधियाँ
शिविर के दौरान बच्चों को किताबी दुनिया से इतर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए आधुनिक विधा के अंतर्गत बच्चों ने कैनवास पेंटिंग, आर्ट एण्ड काफ्ट स्टोन पेंटिंग, स्ट्रॉ पेंटिंग व कॉटन ईयरबड्स पेंटिंग का माध्यम रहा। इस दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कागज और पत्थरों पर उकेरा। इसके साथ ही बबल आर्ट और ग्रुप पेंटिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों का मन मोह लिया। हस्तशिल्प और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कैंप में मिट्टी के बर्तन बनाने (पोटरी) को विशेष कार्यशाला में के बर्तन बनाने (पोटरी चाक पर निराला को सुन्दर आकार देना सीखा।
मनोरंजन गतिविधियाँ
इसके अलावा क्लेक्टिविटी, हस्तनिर्मित फोटो फ्रेम और अपनों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'थैंक यू कार्ड मेकिंग जैसी गतिविधिया में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैंप का मुख्य आकर्षण बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित डांस और म्यूजिक की कक्षाएं रहीं। इसमें बच्चों ने सुर, ताल और थिरकन के समन्वय से सबका मन मोह लिया। इस भीषण गर्मी में बच्चों के मनोरंजन व उत्साह को बढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा एक विशेष वाटर पार्क ट्रिप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की।
शिक्षा प्रबंधन की प्रशंसा
इस दौरान विद्यालय के निदेशक राजकुमार अग्रवाल, उपनिदेशक निकुंज अग्रवाल व प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल उप प्रधानाचार्य मंदाकिनी दास गुप्ता ने बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


