एसआई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Deoria News - भाटपाररानी के करमुआ निवासी उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव (49) की शुक्रवार सुबह अचानक मौत हो गई। वह गोंडा के धानेपुर थाने में तैनात थे। 3 अप्रैल को खेत देखने गए थे, तभी उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को करमुआ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करमुआ निवासी उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव (49) पुत्र स्व. सूर्यदेव यादव की शुक्रवार सुबह अचानक मौत हो गई थी। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ करमुआ घाट पर छोटी गण्डक के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।सत्येंद्र यादव गोंडा के धानेपुर थाने में एसआई पद पर तैनात थे। 2 अप्रैल को अवकाश लेकर अपने घर आए हुए थे। 3 अप्रैल की सुबह वह टहलते हुए अपने खेत देखने गए थे। खेत से वापस लौटते समय रास्ते में अचानक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा। इसके बाद करमुआ घाट स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। उनके बड़े पुत्र आशुतोष यादव ने मुखाग्नि दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


