Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSuccessful Bargad Manthan Program Empowers Entrepreneurs at Jagriti Udyam Kendra
बरगद मंथन में उद्यमिता, निवेश व मूल्यों पर हुई चर्चा

बरगद मंथन में उद्यमिता, निवेश व मूल्यों पर हुई चर्चा

संक्षेप:

Deoria News - जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'बरगद मंथन' कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से उद्यमी, मेंटर्स और निवेशक शामिल हुए। जागृति के सीईओ आशुतोष कुमार ने उद्यमियों को मजबूत बनाने के प्रयासों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने किया।

Jan 24, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल की ओर से कौन बनेगा बरगद पहल के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘बरगद मंथन’ कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमी, मेंटर्स, निवेशक और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। बरपार स्थित बरगद सभागार में जागृति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष कुमार ने कौन बनेगा बरगद की परिकल्पना से लेकर के बरगद मंथन तक की यात्रा साझा की। जागृति के संस्थापक व सदर सांसद शशांक मणि ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे एक छोटा बीज समय के साथ विशाल बरगद बनता है, वैसे ही जागृति का प्रयास स्थानीय उद्यमियों को मजबूत जड़ों, धैर्य और दृष्टि के साथ बड़ा बनाने का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समापन जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने दिनभर की गतिविधियों का सार प्रस्तुत किया, जूरी और मेंटर्स से प्राप्त सकारात्मक टिप्पणियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जागृति का प्रयास उद्यमों को दीर्घकालिक स्थिरता, फंडिंग रेडीनेस और बाज़ार से जोड़ने पर केंद्रित है। इस दौरान निवेशक व मेंटर मंदार जोशी, डॉ. विभोर मिश्रा, प्रो. नागराज प्रकाशम, सीए जतिन श्रीवास्तव, मेंटर रामकृष्ण समेरिया, कीर्तिराज गोहिल, सुमित गुलाटी, अखिलेश गुप्ता, सलाम किसान के मुख्य परिचालन अधिकारी अक्षय खोबरागणे, सामाजिक उद्यम विशेषज्ञ तन्मय मुखर्जी, जागृति के उद्यम कोर नित्या सिंह, नित्या चौधरी, अजय कुमार, रवि यादव, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।।