Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsStudents from Deoria Schools Visit IIT Patna for Educational and Cultural Exposure
पटना के आईआईटी कालेज के कार्यकलापों को जानेंगे जीआईसी के छात्र

पटना के आईआईटी कालेज के कार्यकलापों को जानेंगे जीआईसी के छात्र

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों को पटना स्थित आईआईटी में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। डीआईओएस ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और आधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं से अवगत कराना है।

Dec 09, 2025 10:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को बिहार के पटना स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। जहां यह विद्यार्थी आईआईटी कालेज के कार्यकलापों को नजदीकी से जानेंगे और समझेंगे। सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज परिसर से जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने एक्सपोजर विजिट पर जाने वाले विद्यार्थियों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (माध्यमिक) योजना के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को राज्य के बाहर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एक्सपोज़र विजिट पर सोमवार को भेजा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 60 विद्यार्थी शामिल रहे। इन विद्यार्थियों को रवाना करने के साथ ही डीआईओएस ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान संस्थानों के कार्यकलापों, नवाचारों एवं आधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं से अवगत कराना है, ताकि उनमें ज्ञान का विस्तार हो और भविष्य के लिए नए मार्ग प्रशस्त हो सकें। इस शैक्षणिक दल में यात्रा प्रभारी के रूप में हरि कुमार मिश्रा, सह-प्रभारी के रूप में कामिनी पांडे एवं प्रतिभा कुमारी शामिल रहीं। इस दौरान जिला समन्वयक सुदीप कुमार पांडेय, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, अखिलेश शुक्ला, विनोद कुमार यादव, विकास चंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।