विद्यालय जा रही छात्रा बस की ठोकर से घायल
Deoria News - महदहा में एक 16 वर्षीय छात्रा खुशबू भारती बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई। वह निजी विद्यालय जा रही थी, जब एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी सलेमपुर लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति...

महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय जा रही एक छात्रा बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव निवासी खुशबू भारती (16) पुत्री हरीश चंद्र भारती सोमवार की सुबह अपने घर से उपनगर में स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रही थी। वह अभी जमुआ पेट्रोल पंप से कुछ दूर तक पहुंची ही थी कि देवरिया के तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोग उसे सीएचसी सलेमपुर लाए जहां से डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में व चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर चली आई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




