एसटीएफ की छापेमारी में भारी मात्रा में मादक बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर-लार मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सहला पीपल गांव

एसटीएफ की छापेमारी में भारी मात्रा में मादक बरामद

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम।सलेमपुर-लार मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सहला पीपल गांव के समीप बुधवार की सुबह एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। हलांकि अभी पुलिस इसके बारे में कुछ भी जानकारी देने से कतरा रही है।स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो बुधवार की सुबह एक पिकअप का पीछा करते हुए पुलिस की टीम सहला पीपल गांव के समीप पहुचीं। जहां तस्करों और एसटीएफ की टीम में काफी जद्दोजहद हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि पिकअप में रखे हुए मादक पदार्थ को एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने बरामद किया। पिकअप असम के सिलचर से मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रही थी।

जहां उसकी डिलवरी बिहार प्रांत में होनी थी। लेकिन रास्ते में ही एसटीएफ को इसकी भनक लग गई। मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में पुलिस और एसटीएफ के अधिकारी बताने से कतरा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान को एसटीएफ की टीम ने मौके पर बुलाया था। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। जिसको एसटीएफ की टीम ने हटाया। पिकअप और मादक पदार्थ को एसटीएफ टीम साथ लेकर चली गई। चर्चा यह भी है कि कुछ अन्य जगह भी छापेमारी की गई लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।