
बलिया के नीतीश व वाराणसी की सोनी ने दौड़ में मारी बाजी
Deoria News - सदर विकासखंड के पैकौली कुटी पर 30 वां राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता आयोजित हुआ। पुरुष वर्ग में नीतीश ने 10 किमी दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में सोनी पटेल ने 5 किमी में जीत दर्ज की। विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए गए और नन्हा धावक कार्तिक ने भी प्रशंसा प्राप्त की।
सुरौली, हिनदुस्तान संवाद। सदर विकासखंड के पैकौली कुटी पर राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का 30 वां आयोजन हुआ। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से धावकों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग ने 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई एवं महिला वर्ग ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। पुरूष वर्ग में बलिया के नीतीश एवं वाराणसी की सोनी पटेल ने बाजी मारी। जिन्हे नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक यादव रहे। पैकौली में स्थित पवहारी महाराज की कुटी पर राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता के 30 वें आयोजन में पुरुष वर्ग में 145 धावक व महिला वर्ग में 32 धावकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग ने पैकौली कुटी से कतरारी चौराहे तक 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई। वहीं महिला वर्ग पैकौली कुटी से छितरूआं मोड़ तक 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग में बलिया के रहने वाले नीतीश ने 34.40 मिनट में अपने दौड़ को पूरा कर पुरुष वर्ग के में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बलिया के ही राकेश वर्मा ने 34. 50 मिनट में दौड़ पूरा कर दूसरे स्थान पर रहे। गोरखपुर के अभिषेक कुमार 35 मिनट में दौड़ पूरा कर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बनारस के सुरेश बिंद चौथा, देवरिया के डुमरी निवासी मुन्ना यादव पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की में वाराणसी की सोनी पटेल ने 15.45 मिनट में दौड़ पूरा कर महिला टीम का खिताब अपने नाम किया। वहीं बनारस की लक्ष्मी चौहान ने 16.3 मिनट में दूसरा एवं आजमगढ़ की किरण वर्मा 16.50 मिनट में अपना दौड़ पूरा कर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि देवरिया की माधुरी चौथे एवं अयोध्या की कियारा चौधरी से पांचवे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के प्रथम विजेता को ₹15000 नगद राशि व द्वितीय वीरता को ₹10000 की नगद राशि तथा महिला वर्ग के प्रथम विजेता को ₹10000 नगद राशि व द्वितीय को ₹5000 की नगद राशि व मेडल देखकर पुरस्कृत किया गया। वहीं इसके अलावा सभी प्रतिभगियों को एक- एक हजार सात्वनां पुरस्कार दिया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, जयश्री यादव, अरविंद शाही, विजय शंकर यादव, कनक शाही, सनत पांडेय व आयोजकों में कमेटी के अध्यक्ष व कोच रामभरत चौहान, विनोद गोंड़, रमन मोदनवाल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। आकर्षण का केन्द्र रहा नन्हा धावक राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में एक नौ वर्षीय नन्हा धावक आकर्षण का केंद्र रहा। अपनी उम्र से कई गुना अधिक धावकों के बीच बलिया से हल्दी थाना क्षेत्र के बेल्हरी निवासी कार्तिक राजभर पुत्र काशीनाथ राजभर ने हिस्सा लिया और पुरूष वर्ग के दस किलोमीटर दौड़ को बिना रूके पूरा किया। कार्तिक कक्षा तीन का छात्र है और पिछले कई मैराथनों में हिस्सा ले चुका है। मौजूद लोग उसका हौसला अफजाई करते रहे और कई अतिथियों ने उसे नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




