Deoria News: एसआरएम टीम ने पीएचसी का लिया जायजा, स्वास्थ्य सुविधाओं ली जानकारी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बलिया जनपद से आई एसआरएम टीम ने सीएमओ के

Deoria News: एसआरएम टीम ने पीएचसी का लिया जायजा, स्वास्थ्य सुविधाओं ली जानकारी

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बलिया जनपद से आई एसआरएम टीम ने सीएमओ के साथ शुक्रवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलीराज, खामपार व सब सेंटर अगस्तपार का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अभिलेखों और कार्डों की भी जांच की। टीम ने इमरजेंसी वार्ड और बीपीएमयू समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और रिकॉर्ड की स्थिति को भी परखा।सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के साथ टीम खामपार में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. संतोष कुमार व मझौलीराज में डॉ. श्रीकांत वर्मा और नितेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची।

टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रोगों की जांच, बिजली, पेयजल, लेबर रूम, ओपीडी और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से बात भी की। उनसे सुविधाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। एसआरएम टीम निरीक्षण में सामने आए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में सामने आई कमियों, व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को टीम अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट संबंधित उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: एसआरएम टीम ने पीएचसी का लिया जायजा, स्वास्थ्य सुविधाओं ली जानकारी