देवरिया में बैलगाड़ी से बरहज तहसील पहुंचे सपाई, पेट्रो मूल्य वृद्धि पर जताया विरोध
बरहज (देवरिया) में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग का पत्र सौंपा। प्रदर्शन ने बाजार में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन किया। वे केंद्र और प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए बैलगाड़ी से ही बरहज तहसील पहुंचे। हाथ में स्लोगन लिखी दफ़्तियां लिए हुए थे। जिस पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई थी। तहसील में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को मांगों से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा। लवरछी चौराहा से सपा कार्यकर्ता विजय रावत के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते हुए बाजार के रास्ते तहसील पहुंचे। बाजार में इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। विजय रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है।
गैस सिलेंडर डीज़ल-पेट्रोल की किल्लत से आम जनता में आक्रोश है। सपा जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है।इस दौरान अमित प्रधान, संजय कुमार प्रधान, राहुल सिंह, विकास यादव, दिनेश कुमार, रणविजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


