Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSP Takes Strict Action Against Bhathni Police for Failing to Register Murder Case
केस न दर्ज करने पर भटनी थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

केस न दर्ज करने पर भटनी थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

संक्षेप: Deoria News - भटनी के थानाध्यक्ष ने हत्या के मामले में गलत जानकारी दी, जिसके बाद एसपी संजीव सुमन ने उन्हें और दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। राजन गोंड की पिटाई के बाद मृत्यु के मामले में कार्रवाई नहीं की गई थी। एसपी की जांच के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Thu, 13 Nov 2025 02:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। हत्या जैसे संगीन अपराध में मुकदमा दर्ज करने की बजाय एसपी को भी गलत जानकारी देना भटनी के थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। एसपी संजीव सुमन ने प्रभारी निरीक्षक, एक दरोगा और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। अपने स्तर से मामले की जांच कराने के बाद उक्त कार्रवाई की। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। भटनी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाले राजन गोंड की 21 सितंबर को कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में राजन की पत्नी ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद पत्नी ने एसपी से शिकायत की। एसपी के पूछने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने युवक के एक्सीडेंट में घायल होने से मौत की बात बताई। इसके बाद एसपी ने अपने स्तर से मामले की जांच कराई तो थानेदार के झूठ की पोल खुल गई। इस पर एसपी संजीव सुमन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय व सिपाही विजय बहादुर को निलंबित कर दिया। एक अन्य मामले में भी बरती लापरवाही हत्या जैसे जघन्य मामले में केस न दर्ज करने के अलावा भटनी पुलिस ने एक अन्य मामले में भी लापरवाही बरती। एसपी के द्वारा कराई गई जांच में पता चला कि थाना क्षेत्र के रहने वाले रामसकल यादव को भी 28 अक्टूबर को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में भी तहरीर दी गई लेकिन भटनी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अपराध संगोष्ठी से एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को निकाला बाहर मंगलवार की रात पुलिस लाइन में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। उसमें भटनी के प्रभारी निरीक्षक आए तो एसपी ने सख्त तेवर दिखाते हुए बैठक से बाहर निकाल दिया। उसी समय एसपी की सख्त कार्रवाई का अंदेशा हो गया था। इसके अलावा बैठक में एसपी ने यूपी-बिहार बार्डर के थानाध्यक्षों को तस्करों को लेकर सख्त रवैया अपनाने का अल्टीमेटम भी दिया है।