क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - रुद्रपुर में सपा नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम अवधेश निगम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रसोई गैस की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 24 अप्रैल 2026 को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने सोमवार को एसडीएम अवधेश निगम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर 24 अप्रैल 2026 को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में सोमवार को सपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां उपजिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अवधेश निगम को सौंपे। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस समय रसोई गैस की बहुत ज्यादे किल्लत हो गई है। बुकिंग कराने के एक एक सप्ताह बाद भी सिलेण्डर नहीं मिल पा रहा है।

इस दौरान पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामकेवल यादव, रमेश मिश्र, दिवाकर निषाद, मदन निषाद, सोनू यादव, जयगोपाल राजभर, अखण्ड प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।