Deoria News: स्थानान्तरण के बावजूद आवास खाली न करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्ती
Deoria News: देवरिया में पुलिस अधीक्षक ने सरकारी आवास खाली न करने वाले पुलिस कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर आवास खाली करने की चेतावनी दी है। कई पुलिस कर्मी स्थानांतरण के बाद भी आवास नहीं खाली कर रहे हैं, जिससे नए तैनात पुलिस कर्मियों को आवास आवंटित नहीं हो पा रहे हैं।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्थानान्तरण के बाद भी सरकारी आवास न खाली करने वाले पुलिस कर्मियों को लेकर एसपी सख्त हो गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सभी पुलिस कर्मियों को सरकारी आवास खाली करने की चेतावनी दी है। न खाली करने पर कार्रवाई भी होगी। जिले में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन से लेकर थाने तक सरकारी आवास बनाए गए हैं। तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए यह आवास आवंटित किए जाते हैं। तैनाती के दौरान वह उसी कमरे में रहते हैं। कुछ ऐसे भी पुलिस कर्मी हैं, जो गैर जनपद स्थानान्तरित तो हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किया है।
जिसके चलते कुछ पुलिस कर्मियों को प्राइवेट आवास में रहना पड़ रहा है।आए दिन ऐसे पुलिसकर्मी एसपी के सामने पेश होकर सरकारी आवास आवंटित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकारी आवास खाली न होने के चलते उन्हें आवंटित नहीं हो पा रहा है। अभी 13 पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया गया है। गुरुवार को भी एक पुलिसकर्मी सरकारी आवास के लिए एसपी के सामने पेश हो गया। जिसके बाद एसपी अभिजीत आर शंकर सख्त हो गए और ऐसे पुलिस कर्मियों से कमरा एक सप्ताह के अंदर खाली कराने की बात कही। न खाली करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।


