पीड़ित परिवारों से 12 को मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
Deoria News - समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि 12 सितंबर को सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सलेमपुर के टीचर कॉलोनी में आत्महत्या और हत्या के मामलों की जांच के लिए पीड़ित परिवारों से...

देवरिया, निज संवादताता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 सितंबर शुक्रवार को सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सलेमपुर के टीचर कॉलोनी में अनुसूचित जनजाति की महिला द्वारा किये गए आत्महत्या व मेहरौना में राजूपाल की हत्या के मामले में पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी लेगा। प्रतिनिधिमण्डल अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। प्रतिनिधिमण्डल में सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सांसद रमाशंकर राजभर, सांसद राम भुआल निषाद, व्यास जी गोंड राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ रवि गोंड बड़कू प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, धर्मेंद्र सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, ओपी यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, महेंद्र पाल पिंटू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मनीष सिंह मीडिया पैनलिस्ट, पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, गजाला लारी, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, सुनील यादव विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सलेमपुर, आलोक प्रताप यादव युवा नेता सपा शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




