ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियासीएए पर अराजकता फैला रहे हैं कुछ दल : स्वामी रामदेव

सीएए पर अराजकता फैला रहे हैं कुछ दल : स्वामी रामदेव

देवरिया महोत्सव में पहुंचे स्वामी रामदेव सोमवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत में सीएए पर बोले। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाकर कुछ राजनीतिक दल देश में अराजकता फैला रहे हैं। यह देश किसी पार्टी विशेष का या...

सीएए पर अराजकता फैला रहे हैं कुछ दल : स्वामी रामदेव
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 28 Jan 2020 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया महोत्सव में पहुंचे स्वामी रामदेव सोमवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत में सीएए पर बोले। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाकर कुछ राजनीतिक दल देश में अराजकता फैला रहे हैं। यह देश किसी पार्टी विशेष का या केवल मोदी, योगी और अमित शाह का नहीं है। देश तो सबका है। देश में हिंसा फैलाना, आग लगाना, देश के टुकड़े-टुकड़े करने और विभाजन की बात करना गद्दारी है, द्रोह है, बगावत है। यह किसी जिम्मेदार पार्टी को शोभा नहीं देता।

बाबा रामदेव ने कहा कि वह इस बात को मानते हैं कि सभी मुसलमान इस हिंसा, आगजनी और विध्वंस में सम्मिलित नहीं है। देश में करोड़ों देशभक्त मुसलमान इससे दुखी हैं। इस घटना से इस्लाम और मुसलमान बदनाम भी हो रहा है। देश के सब जिम्मेदार लोगों को मिलकर इसे ठीक करना चाहिए, क्योंकि इससे पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है। सोमवार से शुरू हुई पांच दिवसीय गंगा यात्रा के उद्देश्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र है। हम नदियों को मां का दर्जा देते हैं। इसमें हम स्नान करते हैं। इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। दूसरे देशों में नदियां आस्था का प्रतीक नहीं है फिर भी वहां नदियों को साफ रखा जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें