Deoria News: समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों को सांसद ने किया सम्मानित
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित सामाजिक समरसता व सम्मान

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित सामाजिक समरसता व सम्मान कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव बढ़ता है तथा अच्छा कार्य करने वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने इसके लिए आयोजकों की सराहना की।
सम्मानित व्यक्ति
समासेवी विजय प्रताप मणि डब्लू ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यापारियों, डॉक्टरों आदि को सम्मानित किया गया। सांसद ने सभी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी वर्गो के लोगों को समान रूप से मिल रहा है। उस स्थिति में समाज के लोगों द्वारा भी सद्भभाव व लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। आयोजक विजय प्रताप मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला।
उपस्थित अतिथिगण
इस दौरान डॉ शशिप्रभा गुप्ता, विष्णु गोयल एडवोकट, विष्णु अग्रवाल, डॉ अभय मणि त्रिपाठी, डॉ एस के अग्रवाल, विजय पटेल, अखिलेन्द्र शाही, जावेद अहमद, मारकण्डेय मिश्र, परमेश्वर मिश्र, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द्र पाण्डेय बबुना, महामंत्री कृष्णनाथ राय, अजय उपाध्यक्ष, अभिषेक राय अंकुर, परमेश्वर पटेल, प्रमोद शाही, विजय बेलदार, गोविन्द चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, वैभव पटेल, छोटेलाल पटेल आदि मौजूद रहे।


