Deoria News: सांप के काटने से अधेड़ की मौत
हिन्दुस्तान, देवरिया
Deoria News: बरहज क्षेत्र में एक व्यक्ति, मुरारी कुशवाहा, को खेत में खाद की बोरी उठाते समय सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुरारी के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटा है, जो अब असहाय हैं।

Deoria News: बरहज। थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाडीह शनिवार की सुबह बजे एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। हरनाडीह निवासी मुरारी कुशवाहा (50) पुत्र कोदई कुशवाहा खेत मे छिड़काव के लिए खाद लेने भूसा घर में गए हुए थे। खाद की बोरी उठाते वक्त सांप ने काट लिया।इसके बाद वह चक्कर खाकर गिर गए। आनन-फानन में घर वाले उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में भलुअनी के निकट उंन्होने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पत्नी आशा देवी रो -रो कर बुरा हाल है।
मुरारी अपने पीछे अपनी पत्नी आशा एवं एक बेटा अनुज कुशवाहा को छोड़ गए है।


