Deoria News: काली मंदिर की सात पिंडियों से चांदी की आंखें चोरी, चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भाटपाररानी के काली मंदिर में चोर ने रात में सात पिंडियों में लगी चांदी की आंखें चुरा लीं। युवक को रोका गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुजारी की तहरीर पर FIR दर्ज की गई है। यह मंदिर में चोरी की दूसरी घटना है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

Deoria News: काली मंदिर की सात पिंडियों से चांदी की आंखें चोरी, चोर गिरफ्तार

Deoria News: भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत के रामपुर लिटिहा वार्ड स्थित काली मंदिर में शुक्रवार रात सात पिंडियों में लगी चांदी की आंखें चोरी करने का मामला सामने आया। चोर मंदिर के फाटक का ताला तोड़कर अंदर घुसा और पिंडियों से चांदी की आंखें निकाल ली। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात एक युवक काली मंदिर में घुस गया और सातों पिंडियों में लगी चांदी की आंखें तोड़कर निकाल ली। इसी दौरान रात में टहल रहे कुछ युवकों ने उसे मंदिर से निकलते हुए देख लिया। युवकों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और वापस मंदिर लेकर आए।

मंदिर का दृश्य देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंदिर के पुजारी संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। चोरी गई चांदी की आंखों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। वार्डवासियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी इसी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था और दानपात्र भी उठा ले गए थे। मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: काली मंदिर की सात पिंडियों से चांदी की आंखें चोरी, चोर गिरफ्तार