Deoria News: एक वर्ष बाद भी नहीं बना सुरौली थाने का आवासीय भवन
Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना सुरौली का अवासीय भवन अपने तय समय के एक

Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना सुरौली का अवासीय भवन अपने तय समय के एक साल बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है। आवासीय भवन को अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था, लेकिन अपने तय समय के एक साल बाद भी संबंधित विभाग ने आवास का काम पूर्ण नहीं कर सका है। इसके कारण यहां ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी किराए के मकान में रह रहे हैं। मकान का किराया व ड्यूटी करने में आने जाने समय का खर्च हो रहा है। इन दोनो खर्चों का बोझ पुलिस कर्मियों को उठाना पड़ रहा है。
नए थाना का निर्माण
जिले के भलुअनी, कोतवाली सदर, रुद्रपुर, मदनपुर थाना क्षेत्र के 69 गांव को काटकर 19 अक्टूबर 2022 में सुरौली में नए थाना की स्वीकृति मिली और किराए के भवन में थाना चालू हो गया। उसके कुछ समय पश्चात ही सुरौली में दस करोड़ साठ लाख की लागत से थाना का प्रशासनिक भवन व करीब साढ़े सात करोड़ से बहुमंजिला आवासीय भवन बनाने के लिए धन अवमुक्त हुआ। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने मार्च 2024 से आवास का निर्माण कराना शुरू किया, जबकि जुलाई 2024 से थाना के प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू किया।
निर्माण की स्थिति
प्रशासनिक भवन को दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना था, तब लेकिन इसी वर्ष तीन माह पूर्व यूपीपीसीएल से कार्य पूर्ण कर पुलिस विभाग को सौंप दिया, जिसमें थाना शिफ्ट भी हो गया है। वहीं आवासीय भवन को अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने का टारगेट था, लेकिन निर्धारित समय के एक वर्ष बाद भी आवासीय भवन बनकर तैयार नहीं हो सका है। सुरौली थाने पर दरोगा, महिला कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल समेत कुल मिलाकर 86 जवान कार्यरत हैं।
पुलिसकर्मियों की समस्याएं
हाल ही में भर्ती हुए नए महिला व पुरुष रिक्रूटों थाना भवन में बने विभिन्न विभागों के बैरकों में रहने को मजबूर हैं। वहीं आधे से अधिक पुरुष कांस्टेबल व कुछ महिला कांस्टेबल थाने के से बाहर आसपास के गांव में किराए के कमरे में रहते हैं। किराए के कमरे में रहने से उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय से ड्यूटी पहुंचने पर भी दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है।
विलम्ब का कारण
जेई यूपीपीसीएल वसीम अहमद का कहना हैकि आवासीय भवन विलम्ब होने का पहला कारण है कि हमें जमीन ही एक साल बाद मिला। कुछ मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण भी कार्य में विलम्ब हो रहा है। प्रयास है कि नवंबर तक भवन पुलिस विभाग को सुपुर्द कर दिया जाए।


